सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत में अप्सराओं का इतिहास क्या है? By वनिता कासनियां पंजाब हिन्दू धर्म में अप्सराएँ बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखती है। अप्सराओं से अधिक सुन्दर रचना और किसी की भी नहीं मानी जाती। पृथ्वी पर जो कोई भी स्त्री अत्यंत सुन्दर होती है उसे भी अप्सरा कह कर उनके सौंदर्य को सम्मान दिया जाता है। कहा जाता है कि देवराज इंद्र ने अप्सराओं का निर्माण किया था। कई अप्सराओं की उत्पत्ति परमपिता ब्रह्मा ने भी की थी जिनमे से तिलोत्तमा प्रमुख है। इसके अतिरिक्त कई अप्सराएं महान ऋषिओं की पुत्रियां भी थी। भागवत पुराण के अनुसार अप्सराओं का जन्म महर्षि कश्यप और दक्षपुत्री मुनि से हुआ था। कामदेव और रति से भी कई अप्सराओं की उत्पत्ति बताई जाती है।अप्सराओं का मुख्य कार्य इंद्र एवं अन्य देवताओं को प्रसन्न रखना था। विशेषकर गंधर्वों और अप्सराओं का सहचर्य बहुत घनिष्ठ माना गया है। गंधर्वों का संगीत और अप्सराओं का नृत्य स्वर्ग की शान मानी जाती है। अप्सराएँ पवित्र और अत्यंत सम्माननीय मानी जाती है। अप्सराओं को देवराज इंद्र यदा-कदा महान तपस्वियों की तपस्या भंग करने को भेजते रहते थे। पुराणों में ऐसी कई कथाएं हैं जब किसी तपस्वी की तपस्या से घबराकर, कि कहीं वो त्रिदेवों से स्वर्गलोक ही ना मांग लें, देवराज इंद्र ने कई अप्सराओं को पृथ्वी पर उनकी तपस्या भंग करने को भेजा।अप्सराओं का सौंदर्य ऐसा था कि वे सामान्य तपस्वियों की तपस्या को तो खेल-खेल में भंग कर देती थी। हालाँकि ऐसे भी महान ऋषि हुए हैं जिनकी तपस्या को अप्सरा भंग ना कर पायी और उन्हें उनके श्राप का भाजन करना पड़ा। महान ऋषियों में से एक महर्षि विश्वामित्र की तपस्या को रम्भा भंग ना कर पायी और उसे महर्षि के श्राप को झेलना पड़ा किन्तु बाद में वही विश्वामित्र मेनका के सौंदर्य के आगे हार गए। उर्वशी ने भी कई महान ऋषियों की तपस्या भंग की किन्तु मार्कण्डेय ऋषि के समक्ष पराजित हुई।अप्सराओं को उपदेवियों की श्रेणी का माना जाता है। वे मनचाहा रूप बदल सकती हैं और वरदान एवं श्राप देने में भी सक्षम मानी जाती है। कई अप्सराओं ने अनेक असुरों और दैत्यों के नाश में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। इसमें से तिलोत्तमा का नाम उल्लेखनीय है जो सुन्द-उपसुन्द की मृत्यु का कारण बनी। रम्भा को कुबेर के पुत्र नलकुबेर के पास जाने से जब रावण रोकता है और उसके साथ दुर्व्यहवार करता है तब वो रावण को श्राप देती है कि यदि वो किसी स्त्री को उसकी इच्छा के बिना स्पर्श करेगा तो उसकी मृत्यु हो जाएगी। उसी श्राप के कारण रावण देवी सीता को उनकी इच्छा के विरुद्ध स्पर्श ना कर सका। उर्वशी ने अर्जुन को 1 वर्ष तक नपुंसक रहने का श्राप दिया था।पुराणों में कुल 1008 अप्सराओं का वर्णन है जिनमे से 108 प्रमुख अप्सराओं की उत्पत्ति देवराज इंद्र ने की थी। उन 108 अप्सराओं में भी 11 अप्सराओं को प्रमुख माना जाता है। उन 11 अप्सराओं में भी 4 अप्सराओं का सौंदर्य अद्वितीय माना गया है। ये हैं - रम्भा, उर्वशी, मेनका और तिलोत्तमा। रम्भा सभी अप्सराओं की प्रधान और रानी है। कई अप्सराएं ऐसी भी हैं जिन्हे पृथ्वीलोक पर रहने का श्राप मिला था जैसे बालि की पत्नी तारा, दैत्यराज शम्बर की पत्नी माया और हनुमान की माता अंजना।अप्सराएँ दो प्रकार की मानी गयी हैं:दैविक: ऐसी अप्सराएँ जो स्वर्ग में निवास करती हैं। रम्भा सहित मुख्य ११ अप्सराओं को दैविक अप्सरा कहा जाता है।लौकिक: ऐसी अप्सराएँ जो पृथ्वी पर निवास करती हैं। जैसे तारा, माया, अंजना इत्यादि। इनकी कुल संख्या ३४ बताई गयी है।मान्यता हैं अप्सराओं का कौमार्य कभी भंग नहीं होता और वो सदैव कुमारी ही बनी रहती है। समागम के बाद अप्सराओं को उनका कौमार्य वापस प्राप्त हो जाता है। उनका सौंदर्य कभी क्षीण नहीं होता और ना ही वे कभी बूढी होती हैं। उनकी आयु भी बहुत अधिक होती है। मार्कण्डेय ऋषि के साथ वार्तालाप करते हुए उर्वशी कहती है - हे महर्षि! मेरे सामने कितने इंद्र आये और कितने इंद्र गए किन्तु मैं वही की वही हूँ। जब तक 14 इंद्र मेरे समक्ष इन्द्रपद को नहीं भोग लेते मेरी मृत्यु नहीं होगी।ये भी जानने योग्य है कि भारतवर्ष का सर्वाधिक प्रतापी पुरुवंश स्वयं अप्सरा उर्वशी की देन है। उनके पूर्वज पुरुरवा ने उर्वशी से विवाह किया जिससे आगे पुरुवंश चला जिसमे ययाति, पुरु, यदु, दुष्यंत, भरत, कुरु, हस्ती, शांतनु, भीष्म और श्रीकृष्ण पांडव जैसे महान राजाओं और योद्धाओं ने जन्म लिया। अन्य संस्कृतियों में जैसे ग्रीक धर्म में भी अप्सराओं का वर्णन है। इसके अतिरिक्त कई देशों जिनमे से इंडोनेशिया, कम्बोडिया, चीन और जावा में अप्सराओं का बहुत प्रभाव है।आइये मुख्य अप्सराओं के विषय में जानते हैं:प्रधान अप्सरा - रम्भा3 सर्वोत्तम अप्सराएँ: उर्वशी, मेनका, तिलोत्तमा7 प्रमुख अप्सराएँ: कृतस्थली, पुंजिकस्थला, प्रम्लोचा, अनुम्लोचा, घृताची, वर्चा, पूर्वचित्तिअन्य प्रमुख अप्सराएँ: अम्बिका, अलम्वुषा, अनावद्या, अनुचना, अरुणा, असिता, बुदबुदा, चन्द्रज्योत्सना, देवी, गुनमुख्या, गुनुवरा, हर्षा, इन्द्रलक्ष्मी, काम्या, कांचन माला, कर्णिका, केशिनी, कुंडला हारिणी, क्षेमा, लता, लक्ष्मना, मनोरमा, मारिची, मिश्रास्थला, मृगाक्षी, नाभिदर्शना, पूर्वचिट्टी, पुष्पदेहा, भूषिणी, रक्षित, रत्नमाला, ऋतुशला, साहजन्या, समीची, सौरभेदी, शारद्वती, शुचिका, सोमी, सुवाहु, सुगंधा, सुप्रिया, सुरजा, सुरसा, सुराता, शशि इत्यादि। , ,चित्र स्रोत: गूगल


हिन्दू धर्म में अप्सराएँ बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखती है। अप्सराओं से अधिक सुन्दर रचना और किसी की भी नहीं मानी जाती। पृथ्वी पर जो कोई भी स्त्री अत्यंत सुन्दर होती है उसे भी अप्सरा कह कर उनके सौंदर्य को सम्मान दिया जाता है। कहा जाता है कि देवराज इंद्र ने अप्सराओं का निर्माण किया था। कई अप्सराओं की उत्पत्ति परमपिता ब्रह्मा ने भी की थी जिनमे से तिलोत्तमा प्रमुख है। इसके अतिरिक्त कई अप्सराएं महान ऋषिओं की पुत्रियां भी थी। भागवत पुराण के अनुसार अप्सराओं का जन्म महर्षि कश्यप और दक्षपुत्री मुनि से हुआ था। कामदेव और रति से भी कई अप्सराओं की उत्पत्ति बताई जाती है।

अप्सराओं का मुख्य कार्य इंद्र एवं अन्य देवताओं को प्रसन्न रखना था। विशेषकर गंधर्वों और अप्सराओं का सहचर्य बहुत घनिष्ठ माना गया है। गंधर्वों का संगीत और अप्सराओं का नृत्य स्वर्ग की शान मानी जाती है। अप्सराएँ पवित्र और अत्यंत सम्माननीय मानी जाती है। अप्सराओं को देवराज इंद्र यदा-कदा महान तपस्वियों की तपस्या भंग करने को भेजते रहते थे। पुराणों में ऐसी कई कथाएं हैं जब किसी तपस्वी की तपस्या से घबराकर, कि कहीं वो त्रिदेवों से स्वर्गलोक ही ना मांग लें, देवराज इंद्र ने कई अप्सराओं को पृथ्वी पर उनकी तपस्या भंग करने को भेजा।

अप्सराओं का सौंदर्य ऐसा था कि वे सामान्य तपस्वियों की तपस्या को तो खेल-खेल में भंग कर देती थी। हालाँकि ऐसे भी महान ऋषि हुए हैं जिनकी तपस्या को अप्सरा भंग ना कर पायी और उन्हें उनके श्राप का भाजन करना पड़ा। महान ऋषियों में से एक महर्षि विश्वामित्र की तपस्या को रम्भा भंग ना कर पायी और उसे महर्षि के श्राप को झेलना पड़ा किन्तु बाद में वही विश्वामित्र मेनका के सौंदर्य के आगे हार गए। उर्वशी ने भी कई महान ऋषियों की तपस्या भंग की किन्तु मार्कण्डेय ऋषि के समक्ष पराजित हुई।

अप्सराओं को उपदेवियों की श्रेणी का माना जाता है। वे मनचाहा रूप बदल सकती हैं और वरदान एवं श्राप देने में भी सक्षम मानी जाती है। कई अप्सराओं ने अनेक असुरों और दैत्यों के नाश में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। इसमें से तिलोत्तमा का नाम उल्लेखनीय है जो सुन्द-उपसुन्द की मृत्यु का कारण बनी। रम्भा को कुबेर के पुत्र नलकुबेर के पास जाने से जब रावण रोकता है और उसके साथ दुर्व्यहवार करता है तब वो रावण को श्राप देती है कि यदि वो किसी स्त्री को उसकी इच्छा के बिना स्पर्श करेगा तो उसकी मृत्यु हो जाएगी। उसी श्राप के कारण रावण देवी सीता को उनकी इच्छा के विरुद्ध स्पर्श ना कर सका। उर्वशी ने अर्जुन को 1 वर्ष तक नपुंसक रहने का श्राप दिया था।

पुराणों में कुल 1008 अप्सराओं का वर्णन है जिनमे से 108 प्रमुख अप्सराओं की उत्पत्ति देवराज इंद्र ने की थी। उन 108 अप्सराओं में भी 11 अप्सराओं को प्रमुख माना जाता है। उन 11 अप्सराओं में भी 4 अप्सराओं का सौंदर्य अद्वितीय माना गया है। ये हैं - रम्भाउर्वशीमेनका और तिलोत्तमा। रम्भा सभी अप्सराओं की प्रधान और रानी है। कई अप्सराएं ऐसी भी हैं जिन्हे पृथ्वीलोक पर रहने का श्राप मिला था जैसे बालि की पत्नी तारा, दैत्यराज शम्बर की पत्नी माया और हनुमान की माता अंजना।

अप्सराएँ दो प्रकार की मानी गयी हैं:

  1. दैविक: ऐसी अप्सराएँ जो स्वर्ग में निवास करती हैं। रम्भा सहित मुख्य ११ अप्सराओं को दैविक अप्सरा कहा जाता है।
  2. लौकिक: ऐसी अप्सराएँ जो पृथ्वी पर निवास करती हैं। जैसे तारा, माया, अंजना इत्यादि। इनकी कुल संख्या ३४ बताई गयी है।

मान्यता हैं अप्सराओं का कौमार्य कभी भंग नहीं होता और वो सदैव कुमारी ही बनी रहती है। समागम के बाद अप्सराओं को उनका कौमार्य वापस प्राप्त हो जाता है। उनका सौंदर्य कभी क्षीण नहीं होता और ना ही वे कभी बूढी होती हैं। उनकी आयु भी बहुत अधिक होती है। मार्कण्डेय ऋषि के साथ वार्तालाप करते हुए उर्वशी कहती है - हे महर्षि! मेरे सामने कितने इंद्र आये और कितने इंद्र गए किन्तु मैं वही की वही हूँ। जब तक 14 इंद्र मेरे समक्ष इन्द्रपद को नहीं भोग लेते मेरी मृत्यु नहीं होगी।

ये भी जानने योग्य है कि भारतवर्ष का सर्वाधिक प्रतापी पुरुवंश स्वयं अप्सरा उर्वशी की देन है। उनके पूर्वज पुरुरवा ने उर्वशी से विवाह किया जिससे आगे पुरुवंश चला जिसमे ययाति, पुरु, यदु, दुष्यंत, भरत, कुरु, हस्ती, शांतनु, भीष्म और श्रीकृष्ण पांडव जैसे महान राजाओं और योद्धाओं ने जन्म लिया। अन्य संस्कृतियों में जैसे ग्रीक धर्म में भी अप्सराओं का वर्णन है। इसके अतिरिक्त कई देशों जिनमे से इंडोनेशिया, कम्बोडिया, चीन और जावा में अप्सराओं का बहुत प्रभाव है।

आइये मुख्य अप्सराओं के विषय में जानते हैं:

  • प्रधान अप्सरा - रम्भा
  • 3 सर्वोत्तम अप्सराएँ: उर्वशी, मेनका, तिलोत्तमा
  • 7 प्रमुख अप्सराएँ: कृतस्थली, पुंजिकस्थला, प्रम्लोचा, अनुम्लोचा, घृताची, वर्चा, पूर्वचित्ति
  • अन्य प्रमुख अप्सराएँ: अम्बिका, अलम्वुषा, अनावद्या, अनुचना, अरुणा, असिता, बुदबुदा, चन्द्रज्योत्सना, देवी, गुनमुख्या, गुनुवरा, हर्षा, इन्द्रलक्ष्मी, काम्या, कांचन माला, कर्णिका, केशिनी, कुंडला हारिणी, क्षेमा, लता, लक्ष्मना, मनोरमा, मारिची, मिश्रास्थला, मृगाक्षी, नाभिदर्शना, पूर्वचिट्टी, पुष्पदेहा, भूषिणी, रक्षित, रत्नमाला, ऋतुशला, साहजन्या, समीची, सौरभेदी, शारद्वती, शुचिका, सोमी, सुवाहु, सुगंधा, सुप्रिया, सुरजा, सुरसा, सुराता, शशि इत्यादि। , ,चित्र स्रोत: गूगल
  • What is the history of Apsaras in India?

By Vanitha Kasniya Punjab




Apsaras hold a very important place in Hinduism. No one is considered a more beautiful creation than Apsaras. who on earth

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हल्दी के हैं कई फायदे, बेहतर निखार के लिए जानें कैसे करना है इसे यू BY वनिता कासनियां पंजाब जानें स्किन निखार लाने में कैसे मददगार है हल्दीस्किन के लिए हल्दी है फायदेमंद; Image Credits: istockस्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने में हल्दी एक बेस्ट ऑप्शन मानी जाती है. दरअसल, इसमें कई ऐसी एंटी प्रॉपर्टीज मौजदू होती हैं, जो स्किन से जुड़ी काफी परेशानियों को दूर कर सकती हैं. खास बात है कि ये आसानी से उपलब्ध होने वाली चीज है. इसके इस्तेमाल के कारण स्किन पर निखार पाया जा सकता है. आज हम आपको हल्दी के फायदे बताएंगे और इसे स्किन के लिए कैसे इस्तेमाल में लेना है, ये भी बताएंगे.हल्दी से स्किन की कई परेशानियां खत्म की जा सकती हैंहल्दी से बने इन प्रोडक्ट्स को चुनेंहल्दी के फायदेस्किन के लिए हल्दी काफी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लामेट्री कॉम्पोनेंट्स मौजूद होते हैं. ये स्किन पर आने वाले एक्ने, एक्ने स्कार्स और सनबर्न जैसी परेशानियों को खत्म करने की क्षमता रखी है. ये एक लाइटनिंग एजेंट की तरह काम करती है और स्किन पर आए डार्क सर्कल्स को भी खत्म कर सकती है. इतना ही नहीं इसकी मदद से बल्ड सर्कुलेशन भी बेहतर बनता है. ये स्किन हाइड्रेट और पोषण भी देती है और ये ऑयली स्किन के लिए भी बेस्ट है.हल्दी का कैसे करें इस्तेमाल?1. एक्सफोलिएटर की तरहआप थोड़े बेसन में हल्दी को मिलाकर इसे एक स्क्रब की तरह यूज कर सकते हैं. इससे डेड सेल्स खत्म होंगे और स्किन पर निखार आएगा.2. क्लींजर की तरहआप चावल के आटे के साथ हल्दी को मिलाकर इसे एक क्लींजर के तौर पर यूज कर सकते हैं. इसमें दूध या दही मिलाना और भी बेस्ट रहेगा.T3. ग्लोइंग एजेंट की तरहअगर इसे ग्लोइंग एजेंट की तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो हल्दी में शहद को मिलाएं. शहद नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करेगा, वहीं हल्दी ब्राइटनेस लाएगी. इन दोनों का फेस पैक काफी असरदार रहेगा.हल्दी का यूज स्किन के लिए है बेस्ट4. एक्ने को करें दूरस्किन को एक्ने से बचाने के लिए हल्दी, नींबू का रस और शहद को मिलाकर फेस पर लगाएं. अब इसे हल्के गर्म पानी से धोएं.5. नाइट क्रीम की तरह यूज करेंरात में हल्दी को चेहरे पर लगाने के लिए इसे दूध के साथ मिलाएं और फेस पर लगाएं. इस मास्क को तब तक चेहरे पर लगाए रखें, जब तक यह सूख न जाए. सुबह इस मास्क को क्लींजर की मदद से हटाएं.

हल्दी के हैं कई फायदे, बेहतर निखार के लिए जानें कैसे करना है इसे यू By वनिता कासनियां पंजाब जानें स्किन निखार लाने में कैसे मददगार है हल्दी स्किन के लिए हल्दी है फायदेमंद;ĺ स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने में हल्दी एक बेस्ट ऑप्शन मानी जाती है. दरअसल, इसमें कई ऐसी एंटी प्रॉपर्टीज मौजदू होती हैं, जो स्किन से जुड़ी काफी परेशानियों को दूर कर सकती हैं. खास बात है कि ये आसानी से उपलब्ध होने वाली चीज है. इसके इस्तेमाल के कारण स्किन पर निखार पाया जा सकता है. आज हम आपको हल्दी के फायदे बताएंगे और इसे स्किन के लिए कैसे इस्तेमाल में लेना है, ये भी बताएंगे. हल्दी से स्किन की कई परेशानियां खत्म की जा सकती हैं हल्दी से बने इन प्रोडक्ट्स को चुनें हल्दी के फायदे स्किन के लिए हल्दी काफी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लामेट्री कॉम्पोनेंट्स मौजूद होते हैं. ये स्किन पर आने वाले एक्ने, एक्ने स्कार्स और सनबर्न जैसी परेशानियों को खत्म करने की क्षमता रखी है. ये एक लाइटनिंग एजेंट की तरह काम करती है और स्किन पर आए डार्क सर्कल्स को भी खत्म कर सकती है. इतना ही नहीं इसकी मदद से बल्ड सर्कुले...

https://draft.blogger.com/blog/themes/7125078384142554549

स्वास्थ्य घरेलू नुस्खे गिलोय का काढ़ा कैसे बनाते हैं? By वनिता कासनियां पंजाब गिलोय की वयस्क बेल जिसका रंग हरा न हो, व उस पर सफेद रंग की पतली परत बन चुकी हो, उसी का उपयोग किया जाता है। गिलोय काढ़ा के लिए सामग्री :- सादा साफ पीने का पानी - दो कप गिलोय लता के एक-एक इंच के टुकड़े - 5 पिसी हल्दी - एक चम्मच अदरक का टुकड़ा - 2 इंच तुलसी के पत्ते - 6 या 7 गुड ,- 20 ग्राम (कडवाहट कम करने हेतु) बनाने का तरीका :- सबसे पहले एक पैन में 2 कप पानी को मीडियम आंच पर उबलने के लिए रख दें। अब इसमें बाकी सभी सामग्री को डालें और गिलोय भी डाल दें, अब धीमी आंच पर इसे पकने दें। जब पानी आधा रह जाए और सभी चीजें अच्छे से पक जाएं तो गैस बंद कर दें। 4 किसी कपड़े या छन्नी से इसे छानकर कप में डालें और चाय की तरह पीएं। गिलोय का काढ़ा की पीने योग्य मात्रा :- गिलोय का काढ़ा प्रतिदिन एक कप या आधा कप दो बार से ज्यादा नहीं पीना चाहिए। एक कप से ज्यादा मात्रा में काढ़ा पीने से आपको नुकसान भी हो सकते हैं। अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो आपको डॉक्टर की परामर्श के बाद ही इसे पीना चाहिए। गर्भवती महिलाएं, नवजात बच्चों को काढ़ा देने से पहले भी चिकित्सक की सलाह लें, ऐसे लोगों को ये काढ़ा पीने से लो ब्लड प्रेशर और ऑटो इम्यून बीमारियों का खतरा हो सकता है। गिलोय की काढे के लिए योग्य बेल 👇👇 यह चित्र गूगल से साभार health home remedies How to make decoction of Giloy? By Vanitha Kasniya Punjab The adult vine (creeper) of Giloy, which is not green in color, and a thin layer of white color has formed on it, is used. gilo

स्वास्थ्य घरेलू नुस्खे गिलोय का काढ़ा कैसे बनाते हैं? By वनिता कासनियां पंजाब गिलोय की वयस्क बेल जिसका रंग हरा न हो, व उस पर सफेद रंग की पतली परत बन चुकी हो, उसी का उपयोग किया जाता है। गिलोय काढ़ा के लिए सामग्री :- सादा साफ पीने का पानी - दो कप गिलोय लता के एक-एक इंच के टुकड़े - 5 पिसी हल्दी - एक चम्मच अदरक का टुकड़ा - 2 इंच तुलसी के पत्ते - 6 या 7 गुड - 20 ग्राम (कडवाहट कम करने हेतु) बनाने का तरीका :- सबसे पहले एक पैन में 2 कप पानी को मीडियम आंच पर उबलने के लिए रख दें। अब इसमें बाकी सभी सामग्री को डालें और गिलोय भी डाल दें, अब धीमी आंच पर इसे पकने दें। जब पानी आधा रह जाए और सभी चीजें अच्छे से पक जाएं तो गैस बंद कर दें। 4 किसी कपड़े या छन्नी से इसे छानकर कप में डालें और चाय की तरह पीएं। गिलोय का काढ़ा की पीने योग्य मात्रा :- गिलोय का काढ़ा प्रतिदिन एक कप या आधा कप दो बार से ज्यादा नहीं पीना चाहिए। एक कप से ज्यादा मात्रा में काढ़ा पीने से आपको नुकसान भी हो सकते हैं। अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो आपको डॉक्टर की परामर्श के बाद ही इसे पीना चाहिए। गर्भवती महिलाएं, नवजात बच्चों ...