सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Kitchen Garden Tips – घर में आसानी से ऐसे उगाए करी पत्ते का पौधा -Right Way to Grow Curry Leaf PlantKitchen Garden Tips –By समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाब, घर में आसानी से ऐसे उगाए करी पत्ते का पौधाकरी पत्ता हमारे किचन का बहुत ही उपयोगी सामग्री है, ये खाने का जायका तो बढ़ाता ही है, साथ ही साथ ये बहुत ही फायदेमंद भी होता है हमारी सेहत के लिएकई बार हमें कोई रेसिपी बनानी हो और करी पत्ता होता नहीं है, खास कर दक्षिण भारत की हर रेसिपीज में करी पत्ता डलता ही डलता है, लेकिन कई बार फ्रेश करी पत्ते हमें नहीं मिलते और इसके कारण हमारे खाने का फ्लेवर सही से नहीं आ पाता है, बालों को स्वस्थ रखने और कई बीमारियों को दूर करने के लिए भी करीपत्ते का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में करी पत्ते का ज्यादा सेवन भी सही है पर हर बार फ्रेश करी पत्ता मिलना मुश्किल हो जाता है इसलिए आज मैं आपको घर के किचन में ही बहुत ही बढ़िया फ्रेश करी पत्ते उगाने की विधि बता रही हूं.अगर आप बार बार करी पत्ता खरीद कर परेशान हो गए है, तो आप उन्हे आसानी से घर पर लगा सकती है.जानिए लगाने का तरीकाजिस से आप घर के किचन गार्डन में आसानी से करी पत्ता उगा सकते है, और आपको जब जरूरत हो बाज़ार से लेने कि भी जरूरत नहीं, घर का फ्रेश करी पत्ता आपके हमेशा काम आएगा.अगर आपके घर के आस पास करी पत्ता का पेड़ है तो आप आसानी से उगा सकते है, अगर नहीं है तो बाज़ार से ले सकते है क्यों कि यही 2 तरीके से करी पत्ता उगाया जा सकता है.* बीज मिलने पर – अगर आपको करी पत्ते के बीज मिल जाते है, तो उसे एक ग्लास पानी में डाल कर चेक कर ले अगर बीज पानी में डूब जाए तो ये उगाने लायक है, अगर नहीं तो उसे इस्तेमाल ना करे, अगर आप सीधे करी पत्ते के पेड़ से बीज ले रहे है तो उसे अच्छे से साफ कर लीजिए.बीज को 5-6 घंटे पानी में डूबा रहने दे.* अब ऐसे उगाए – आप इसे सीधे गमले में लगा सकते है, एक साथ 3-4 बीज ग्रो करे, अच्छी पत्तियों वाला करी पत्ता कई बीज लगाने से ही उगता है, सिर्फ एक बीज ना लगाए.ऐसे में आप इसे आराम से लगाए, अगर आपके पास खाद है तो मिट्टी में मिला सकती है, नहीं तो थोड़ी सी रेत या सूखा गोबर भी अच्छा काम करता है इसे उगाने में.

टिप्पणियाँ