सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

What is the most powerful natural antibiotic and how can it be used?By social worker Vanita Kasani PunjabThere are things in the kitchen which are very effective and many health related issues

किचन में ऐसी चीजें मौजूद हैं जो बेहद प्रभावशाली हैं और बहुत से स्वास्थ्य से जुड़े मसलों पर कारगर हैं।

1. लहसुन : लहसुन एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है। इसमें एंटीफंगल और एंटीवायरल तत्व मौजूद होते हैं। एक अध्ययन के अनुसार लहसुन में पाया जाने वाला सल्फर कंपाउंड एलीसिन प्राकृतिक एंटीबायोटिक के समान कार्य करते हैं। इसके अलावा, लहसुन में कई प्रकार के विटामिन, न्यूट्रिएंट्स और मिनेरल्स होते हैं जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। लहसुन आंतों में होने वाले पैरासाइट्स को खत्म करता है।

प्रतिदिन खाली पेट लहसुन की 2 से 3 कलियां खाई जा सकती हैं। लहसुन को विभिन्न प्रकार की डिश में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कुछ लोग बाजार में उपलब्ध लहसुन सप्लीमेंट भी ले सकते हैं परंतु बाजार में उपलब्ध सप्लीमेंट लेने के पहले डॉक्टरी सलाह ले लेनी चाहिए।

2. शहद : प्राकृतिक चिकित्सा में शहद को सबसे कारकर एंटीबायोटिक्स में से एक माना जाता है। इसमें एंटीमाइक्रोबियल, एंटी-इंफ्लेमैटोरी (सूजन कम करने वाला) और एंटीसेप्टीक गुण होते हैं। अमेरिका में हुए एक अध्ययन के अनुसार शहद में इंफेक्शन से कई स्तरों पर लड़ने की ताकत होती है। इसके इस गुण के कारण बैक्टेरिया शहद के इस्तेमाल के बाद पनप नहीं पाते।

शहद हाइड्रोजन पैरोक्साइड, एसिडिटी, ओस्मोटिक इफेक्ट, हाई शुगर (ज्यादा शर्करा) और पोलिफेनोल्स होते हैं जो बैक्टेरिया सेल को खत्म करते हैं। शहद का लाभ पूरी तरह से मिले इसके लिए कच्ची और जैविक शहद इस्तेमाल में ली जानी चाहिए। शहद में समान मात्रा में दालचीनी मिलाकर दिन में एक बार खाना चाहिए। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके अलावा, चाय, फ्रूट स्मूदी और ज्यूस में शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है।

3. अजवाइन : साल 2001 में हुए एक अध्ययन के अनुसार, अजवाइन के तेल में बैक्टेरिया से लड़ने की शक्ति भरपूर मात्रा में होती है। इसमें कार्वाक्रोल, एक केमिल्कल कंपाउंड, पाया जाता है जिससे इंफेक्शन में कमी आती है और अन्य किसी पारंपरिक एंटीबायोटिक्स की तरह यह प्रभावशाली होता है।

इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीसेप्टिक, एंटीवायरल, एंटीफंगल, एंटी-इंफ्लेमैटोरी, एंटीपैरासिटिक और दर्द-निवारक गुण होते हैं। पैर या नाखून में होने वाले इंफेक्शन के लिए अजवाइन के तेल की कुछ बूंदे एक टब गर्म पानी में डालकर उसमें पैर डूबाना चाहिए। पैर कुछ मिनट तक पानी में रहने देने चाहिए। यह प्रक्रिया एक हफ्ते तक रोजाना की जानी चाहिए।

सायनस या अन्य श्वसन संबंधी इंफेक्शन के लिए अजवाइन तेल की कुछ बूंदे गर्म पानी में डालकर इस भाप को सूंघना चाहिए। जब तक इंफेक्शन खत्म न हो यह प्रयोग करते रहना चाहिए।

4. जैतून : जैतून की पत्तियों के सत ( extract ) में विभिन्न प्रकार के बैक्टेरिया इंफेक्शन के इलाज के गुण होते हैं। जैतून की पत्तियों में काफी मात्रा में एंटीमाइक्रोबियल गुण होता है जिससे यह बैक्टेरिया और फंगी से बचाव करती हैं। इनमें एंटीइंफ्लेमैटोरी गुण भी होते है जिससे सूजन आसानी से उतर जाती है।

जैतून की पत्तियों का सत आसानी से घर पर प्राप्त किया जा सकता है। पत्तियों को काटकर एक कांच के जार में डालना होता है। इस जार को वोडका से पत्तियां डूबने तक भरना है। इस जार को ढक्कन बंद करके अंधेरे में चार से पांच हफ्ते तक रखना होता है। नियत समय के बाद कपडे की मदद से छानकर द्रव्य निकाल सकते हैं। इस द्रव्य को अलग जार में स्टोर किया जा सकता है। यही जैतून की पत्तियों का सत है।

जैतून की सप्लीमेंट भी कैप्सूल के रूप में बाजार में उपलब्ध हैं। परंतु इन्हें इस्तेमाल के पहले डॉक्टरी परामर्श आवश्यक है।

5. हल्दी : आयुर्वेद में हल्दी को गुणों की खान समझा जाता है। हल्दी में एंटीबायोटिक गुण भरपूर मात्रा में होते हैं जिनके कारण यह बैक्टेरिया का नाश करती है और शरीर के प्राकृतिक सुरक्षा तंत्र को मजबूती प्रदान करती है। इसके साथ ही यह घाव होने पर यह बैक्टेरिया इंफेक्शन होने से भी रोकती है।

एक चम्मच हल्दी और पांच से छह चम्मच हल्दी को एक एयरटाइट जार में स्टोर करके रखना चाहिए। प्रतिदिन इस मिश्रण को आधा चम्मच मात्रा में लेना चाहिए। इसके अलावा बाजार में हल्दी के सप्लीमेंट कैप्सूल के रूप में भी मिलते हैं परंतु बिना डॉक्टरी सलाह के इनका इस्तेमाल हानिकारक हो सकता है।

6. अदरक : अदरक में प्राकृतिक एंटीबायोटिक गुण भरपूर होते हैं और इसके इन्हीं गुणों के कारण यह बैक्टेरिया जनित बहुत सी बिमारियों से बचाव करता है। ताजे अदरक में एक प्रकार का एंटीबायोटिक प्रभाव होता है जो खाने से पैदा होने वाले पैथोगेंस ( pathogens ), इंफेक्शन फैलाने वाले एजेंट, से हमें सुरक्षित रखता है। अदरक में श्वसन तंत्र और मसूडों पर होने वाले बैक्टेरियल हमले से बचाने के गुण भी भरपूर होते हैं।

अदरक की चाय बैक्टेरियाअल इंफेक्शन से लड़ने में बहुत कारगर साबित होती है। अदरक की चाय बनाने के लिए एक इंच ताजा अदरक किस कर आधा कप पानी में करीब दस मिनिट तक उबालिए। इसे छानकर इसमें एक चम्मच और नीबू रस मिलाकर इसका सेवन करना चाहिए। इसके अलावा ताजा अदरक भी अन्य डिश में मिलाया जा सकता है। अदरक के भी कैप्सूल उपलब्ध होते हैं परंतु ताजा अदरक अधिक फायदेमंद है।

7. नीम : नीम की एंटीबायोटिक के रूप में पहचान हम सभी को है। नीम त्वचा संबंधी समस्याएं पैदा करने वाले बैक्टेरिया से लड़ता है। एंटीबायोटिक से पृथक नीम का गुण यह है कि इसके हमेशा इस्तेमाल के बाद भी बैक्टेरिया पर इसका असर खत्म नहीं होता। त्वचा के अलावा नीम मुख की समस्याओं जैसे केविटी, प्लांक़, जिंजिविटिस और अन्य मसूड़ों संबंधी बीमारियों से बचाव करता है।

स्किन इंफेक्शन रोकने हेतु आजकल ऐसे कोस्मेटिक्स और स्किन केअर सामान चलन में हैं जिनमें नीम सबसे खास तत्व के रूप में शामिल किया जाता है। नीम की गोलियां भी मौजूद है जिससे शरीर के अंदर सफाई की जा सके। इनके उपयोग से पहले अपने डॉक्टर से जानकारी अवश्य लें। नीम के उपयोग हम सभी जानते हैं। शरीर के भीतर और बाहर दोनों ही क्षेत्रों में नीम के फायदे अनुपम हैं।


प्राकृतिक एंटीबायोटिक्स के इस्तेमाल का सबसे अधिक फायदा यह है कि इनके इस्तेमाल के कोई साइड इफेक्ट नही होते। बैक्टेरिया पर इनका असर खत्म नहीं होता जैसा एंटीबायोटिक्स के लंबे समय तक इस्तेमाल से होता है। इसके अलावा अगर आप हमेशा इस प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करते हैं तो बीमारियां आपको नहीं घेर पाती हैं।

~धन्यवाद~

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Turmeric is one of the many benefits | Learn the benefits and medicinal properties of turmeric | Haldi ke fayde or nuksaan Hindi me | Haldi Benefits in Hindi | Names of turmeric in different languages ​​| Benefits of Turmeric | Names of Tu

ਬਲਾੱਗ By Vnita Kasnia Punjab ਭਾਸ਼ਾ PDF ਡਾ .ਨਲੋਡ ਕਰੋ ਦੇਖੋ ਸੰਪਾਦਿਤ ਕਰੋ "ਬਲੌਗਰ" ਇੱਥੇ ਰੀਡਾਇਰੈਕਟ ਕਰਦਾ ਹੈ. ਗੂਗਲ ਸੇਵਾ ਲਈ,  ਬਲੌਗਰ (ਸੇਵਾ) ਵੇਖੋ  . ਹੋਰ ਉਪਯੋਗਾਂ ਲਈ,  ਬਲੌਗ  ਵੇਖੋ  (ਨਿਰਾਸ਼ਾ)  . ਇੱਕ  ਬਲਾੱਗ  ( "  ਵੈਬਲੌਗ  " ਦੀ ਇੱਕ  ਛਾਂਟੀ  )  [1]  ਇੱਕ ਵਿਚਾਰ ਵਟਾਂਦਰੇ ਜਾਂ ਜਾਣਕਾਰੀ ਵਾਲੀ  ਵੈਬਸਾਈਟ  ਹੈ ਜੋ  ਵਰਲਡ ਵਾਈਡ ਵੈੱਬ  'ਤੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਤ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਵੱਖਰੇ, ਅਕਸਰ ਗੈਰ ਰਸਮੀ ਡਾਇਰੀ ਸ਼ੈਲੀ ਦੇ ਪਾਠ ਇੰਦਰਾਜ਼ ਹੁੰਦੇ ਹਨ (ਪੋਸਟਾਂ). ਪੋਸਟਾਂ ਆਮ ਤੌਰ 'ਤੇ  ਰਿਵਰਸ ਕ੍ਰੋਨੋਲੋਜੀਕਲ ਕ੍ਰਮ  ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਤ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ , ਤਾਂ ਜੋ ਤਾਜ਼ਾ ਪੋਸਟ ਸਭ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ,  ਵੈੱਬ ਪੇਜ  ਦੇ ਸਿਖਰ' ਤੇ ਦਿਖਾਈ ਦੇਵੇ . 2009 ਤੱਕ, ਬਲੌਗ ਆਮ ਤੌਰ 'ਤੇ ਇਕੱਲੇ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਕੰਮ ਹੁੰਦੇ ਸਨ,  [  ਹਵਾਲਾ ਲੋੜੀਂਦਾ  ] ਕਦੇ-ਕਦਾਈਂ ਇੱਕ ਛੋਟੇ ਸਮੂਹ ਦਾ, ਅਤੇ ਅਕਸਰ ਇੱਕ ਇੱਕਲੇ ਵਿਸ਼ੇ ਜਾਂ ਵਿਸ਼ੇ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਦਾ. 2010 ਦੇ ਦਹਾਕੇ ਵਿੱਚ, "ਮਲਟੀ-ਲੇਖਕ ਬਲੌਗ" (ਐਮਏਬੀਜ਼) ਉਭਰ ਕੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆਏ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਮਲਟੀਪਲ ਲੇਖਕਾਂ ਦੀ ਲਿਖਤ ਅਤੇ ਕਈ ਵਾਰ ਪੇਸ਼ੇਵਰ ਤੌਰ ਤੇ...

Turmeric: priceless medicinal boon of nature (Haldi: a precious medicinal boon of nature)4SummaryHaldi is an invaluable medicinal boon of nature. Its unique properties

हल्दी : प्रकृति का अमूल्य औषधीय वरदान (Haldi : a precious medicinal boon of nature)By समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाब सारांश हल्दी प्रकृति का एक अमूल्य औषधीय वरदान है। अपने अत्यन्त विशिष्ट गुणों के कारण हल्दी को भारत में न केवल मसाले एवं औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है, वरन धार्मिक दृष्टि से भी अत्यन्त महत्त्वपूर्ण माना जाता है। विभिन्न जटिल रोगों के उपचार में हल्दी का प्रयोग किया जाता है। अभी इसके औषधीय गुणों पर और शोध व अध्ययनों की आवश्यकता है, जिससे इसके अन्य नवीन औषधीय गुणों की खोज की जा सके तथा उनका प्रयोग विभिन्न रोगों के उपचार में किया जा सके। Abstract :  Haldi is a precious medicinal boon of nature. Due to its excellent properties it has been not only used as spice but also used as medicine. It is also considered as auspicious and is an important part of Indian religious rituals. Some further evaluation needs to be carried out on turmeric in order to explore the concealed areas and their practical clinic applications which can use for the welfare of mankind. हल्दी एक प्रम...

(इलायची खाने के फायदे)

मेन्ू य स्वस्थ और संतोषजनक विशेषताएं और विशेषताएं ग्रूमिंग कुशल और पराक्रमी देश कोविड मेड रात को खाने से पहले खाने के 7 फायदे, आयुर्वेदाचार्य प्रेग्नेंसी में प्रेग्नेंसी के कारण खराब हो सकता है I By वनिता कासनियां पंजाब ? इमल्शन (इलायची) न होने की वजह से यह खराब हो सकता है।  विटामिन के तापमान में पर्याप्त मात्रा में विटामिन जैसे- जैसे तापमान, तापमान, विटामिन, 6, ​​मौसम, मौसम, मौसम, विटामिन विटामिन विटामिन सी, विटामिन विटामिन विटामिन, मिनरल्स आदि।  इस तरह के साथ के साथ दुगना के साथ के साथ के साथ के साथ संभव हो सकता है।  ...  जी हां, इस लेख है।  ️ आपको️️️️️️️ है हैं हैं हैं पर सेहत है है हैं पर है है है है है हएम है पर आयुर्विज्ञान आयुर्वेद आयुर्वेद जड़ी बूटी क्लिनिक शकरपुर, लक्ष्मी नगर के आयुर्वेदाचार्य डॉ एम मुफिक (आयुर्वेदाचार्य डॉ. एम मुफिक) से भी बात की।  आगे है... मुखth-kir पr प ranirahair की होती हैं हैं हैं हैं ह ह ह ray हैं हैं हैं  हैं  ह kasak आम होती है है है लोग लोग छोटी छोटी छोटी छोटी छोटी छोटी छोटी के भी भी भी भी भी भी भी भी भी भी...